वाशिंगटन डीसी गोलीबारी के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान: “Third-World” देशों से अब अमेरिका में आने पर पूरी रोक

ट्रंप माइग्रेशन रोक नीति के तहत अमेरिका ने थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले सभी प्रवासियों पर स्थायी पाबंदी लगा दी है। गैर-नागरिकों के फेडरल फायदे बंद, ग्रीन कार्ड की दोबारा जांच और सिस्टम रीसेट की घोषणा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

ट्रंप माइग्रेशन रोक नीति पर अमेरिका में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। वाशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड पर हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड वर्ल्ड देशों से होने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में “थर्ड वर्ल्ड माइग्रेशन का सीधा संबंध अपराध, जनसंख्या दबाव और आर्थिक बोझ” से है। इसलिए उनका प्रशासन ऐसी प्रवास नीतियों को खत्म करेगा जो गैर-नागरिकों के लिए फेडरल फायदे और सब्सिडी उपलब्ध कराती थीं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि—

  • जो व्यक्ति अमेरिका के लिए नेट एसेट नहीं है,
  • या अमेरिकी मूल्यों और वेस्टर्न सिविलाइजेशन से तालमेल नहीं रखता,

उसे अमेरिका में रहने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि सभी ग्रीन कार्ड, रिफ्यूजी एंट्री और असाइलम क्लेम की दोबारा समीक्षा होगी। सुरक्षा एजेंसियों को उन प्रवासियों की नागरिकता तक वापस लेने के आदेश दिए गए हैं जिन्हें “पब्लिक चार्ज”, “सिक्योरिटी रिस्क”, या “अमेरिकी समाज के लिए खतरा” माना जाएगा।

इस फैसले से लाखों लोगों के माइग्रेशन प्रोसेस पर असर पड़ेगा और यह ट्रंप प्रशासन की अब तक की सबसे सख्त नीति मानी जा रही है।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए राष्ट्रीय प्रस्तावना के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button