प्रतापगढ़ के लाल IPS राघवेंद्र वत्स को गुजरात DGP सम्मान, परिवार और क्षेत्र में उत्साह

“IPS राघवेंद्र वत्स को गुजरात सरकार का DGP सम्मान 2025 मिला। प्रतापगढ़ निवासी वत्स सूरत में संयुक्त पुलिस आयुक्त हैं और CBI में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के मारुआन गांव के रहने वाले IPS राघवेंद्र वत्स को गुजरात सरकार द्वारा DGP सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके पिता श्याम सिंह ने बताया कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

राघवेंद्र वत्स गुजरात कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे गुजरात के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सूरत में संयुक्त पुलिस आयुक्त (Jt. Commissioner of Police) के पद पर तैनात हैं।

IPS वत्स की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे वर्ष 2016 से 2020 तक गाजियाबाद और लखनऊ रीजन के हेड रहे। इसके बाद दिल्ली स्थित CBI Anti-Corruption Branch में हेड के रूप में कार्य किया।

इस सम्मान पर जिले के कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक व्यक्तियों ने खुशी व्यक्त की है। पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता और संघ के विभाग कार्यवाह हरीश जी, डीजीसी राजस्व राघवेंद्र सिंह, समेत अनेक लोगों ने बधाई दी।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए
‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों,चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button