महाकुंभ में सीबीसी महानिदेशक ने की सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

प्रयागराज : केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक श्री योगेश कुमार बावेजा ने आज प्रयागराज महाकुंभ में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों, योजनाओं और नीतियों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें नई तकनीकों जैसे एनामार्फिक वाल, एलईडी स्क्रीन और होलोग्राफिक सिलेंडर का उपयोग किया गया है।

महानिदेशक ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने सीबीसी और पीआईबी अधिकारियों के साथ बैठक में समन्वयन और प्रचार कार्यों की समीक्षा की। प्रदर्शनी 13 जनवरी से 26 फरवरी तक श्रद्धालुओं को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button