हरदोई: खेत में लापता अधिकारी बेहोशी की हालत में मिले, इलाके में सनसनी!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क हरदोई :जनपद शाहजहांपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी श्री सनोज कुमार अचानक गायब हो गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम डाटनगरा के बाहर एक खेत में वो आज सुबह बेहोशी की हालत में मिले।

28 वर्षीय सनोज कुमार, जो ग्राम सिंघौली थाना बेंहटा गोकुल, जनपद हरदोई के निवासी हैं, कल 6 जून की ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों द्वारा कई जगह तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिजन चिंतित हो उठे और थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

आज 7 जून को पुलिस की छानबीन में सनोज कुमार खेत में पड़े मिले। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक श्रीमान महोदय खुद मौके पर पहुंचे और तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा — कोई बाहरी चोट नहीं
जिला अस्पताल हरदोई में डॉक्टरों की टीम ने जाँच के बाद बताया कि उनके शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं है और उनकी हालत सामान्य बताई गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि वे किसी पारिवारिक या मानसिक तनाव के कारण घर न जाकर किसी परिचित के पास शाहजहांपुर में रुक गए होंगे।

अभी भी कई सवाल बाकी
हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि अधिकारी खेत में कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में बेहोश हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सनोज कुमार से पूछताछ की जा रही है और घटना के प्रत्येक पहलू की गहन जांच चल रही है।

पुलिस कर रही है कानूनी जांच
थाना शाहाबाद पुलिस और उच्च अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच चल रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button