झांसी में राज्यमंत्री ने किया पौधरोपण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

झांसी ; प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को झाँसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान एक पेड़ मां के नाम जन अभियान 2024 के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 


पौधे रोपित करने के बाद मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि यह महाभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। हम सबको इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, छात्रों और सामाजिक संगठनों से भी अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button