सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न होः मंडलायुक्त

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्थित कार्यक्रम स्थल पर रियल टाइम रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।


मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न हो। कार्यक्रम के दौरान समय पर सभी गतिविधियों का संचालन हो। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए ताकि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button