धोखाधड़ी के मामले में पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह से आठ घंटे हुई पूछताछ

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। नोएडा के हैसिंडा लोटस 300 प्रोजेक्ट के निवेशकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद प्रर्वतन निदेशालय ने अपनी जांच तेज कर दी है। 


नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी व पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह से ईडी ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। एक महीने के अंदर दूसरी बार उनसे पूछताछ की गई है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान अधिकतर सवालों पर मोहिंदर सिंह चुप्पी साधे रहे। बचाव में वह नोएडा अथॉरिटी में तैनात रहे अपने बाद के अफसरों पर ठीकरा फोड़ते रहे। सूत्रों के अनुसार ईडी मोहिंदर सिंह से पहले स्मारक घोटाले पर भी पूछताछ कर सकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button