मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हिटलर से तुलना, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी तूफान

“ममता बनर्जी पर बीजेपी का बड़ा हमला सामने आया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना हिटलर से की, चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है।”

हाइलाइट्स :

  • ममता बनर्जी पर बीजेपी का बड़ा हमला
  • बीजेपी ने ममता बनर्जी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की
  • पश्चिम बंगाल बीजेपी का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
  • वोटर लिस्ट विवाद के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज
  • विधानसभा चुनाव से पहले हाई-वोल्टेज सियासत

 

नई दिल्ली।  ममता बनर्जी पर बीजेपी का बड़ा हमला पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए सियासी तूफान का संकेत दे रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है।

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें ममता बनर्जी के आधे चेहरे को जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की मूंछों के साथ दिखाया गया। पोस्ट के साथ लिखा गया— “तानाशाह घबरा गया है… BOTH ARE SAME”

बीजेपी का यह हमला ऐसे समय पर सामने आया है, जब राज्य में SIR प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने वाली है। चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में करीब 58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। खुद ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भावानीपुर में भी 40 हजार से ज्यादा वोट डिलीट होने का दावा किया जा रहा है।

बीजेपी का आरोप है कि राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दबाया जा रहा है, जबकि टीएमसी लगातार बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है।
चुनावी रणनीति के तहत बीजेपी ने हाल ही में संगठनात्मक बदलाव किए हैं और राज्य में आक्रामक अभियान की शुरुआत कर दी है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ दो से तीन महीने का समय बचा है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने अप्रत्याशित रूप से 77 सीटें जीती थीं, हालांकि बाद में कई विधायक टीएमसी में शामिल हो गए। फिलहाल बीजेपी के पास 63 विधायक हैं, जबकि टीएमसी लगातार सत्ता में बनी हुई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी पर बीजेपी का बड़ा हमला आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति को और अधिक तीखा बना सकता है।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button