बिहार CM नीतीश कुमार के खिलाफ लखनऊ में FIR, हिजाब विवाद ने पकड़ा तूल

“बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर लखनऊ के कैसरबाग थाने में FIR की मांग की गई है। सपा नेता सुमैया राणा ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की अपील की।” 

हाईलाइट :

  • बिहार CM नीतीश कुमार के खिलाफ लखनऊ में FIR की मांग
  • कैसरबाग थाने में सपा नेता सुमैया राणा की लिखित तहरीर
  • हिजाब विवाद को लेकर कार्रवाई की मांग
  • यूपी के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ भी शिकायत
  • बयान को बताया महिला सम्मान के खिलाफ

बिहार CM के खिलाफ FIR | लखनऊ — बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हिजाब विवाद को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी एवं समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा ने लखनऊ के कैसरबाग थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सुमैया राणा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सार्वजनिक मंच से जिस तरह एक महिला का हिजाब खींचा, वह महिला सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने इसे मानसिक दिवालियापन करार देते हुए कहा कि ऐसे कृत्य एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देते।

सपा नेता ने अपनी तहरीर में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

हिजाब विवाद को लेकर पहले से ही राजनीतिक बयानबाज़ी जारी है और अब लखनऊ में दर्ज कराई गई इस तहरीर के बाद मामला और गरमा गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button