आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण बंद हो, सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

बांदा। आउट सोर्सिंग वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों का शोषण बंद करने समेत अन्य मांगे भी उठार्ई।


एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वैभव मिश्रा के आह्वïान पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि बजट मिलने के बाद भी समय से मानदेय नहीं किया गया है।  वर्तमान में कार्यरत/चयनित फर्म द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 10 माह का ईपीएफ नहीं जमा किया गया है। शासन से आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए दस से पांच बजे तक का समय निर्धारित है। लिहाजा इसी वक्त पर काम लिया जाए।  इसके अलावा कई अन्य समस्याओं से संबंधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। जिस पर बीएसए ने स्थानीय स्तर पर हरसंभव निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रेम पांडेय, सतेन्द्र कुमार, रुद्र प्रताप, आदर्श दीक्षित,नदीम उल्ला खान, रूपा देवी, अभय, मो. दानिश हमीद ,शहजादे खान, संगीता वर्मा ,सुमित, अभिषेक सिंह, रावेंद्र पटेल, राजेंद्र प्रसाद, शुभम यादव, अमित अवस्थी, ब्रज मोहन, कामत प्रसाद, रोमित सोनी, मोहम्मद आदिल, ज्ञान सिंह और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button