पंडित दीनदयाल जी के जीवन का हम सभी करें अनुसरण: केशव प्रसाद

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको याद किया।


 कालीदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर उन्होंने दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सभी को उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए भी कार्य किया। उनके विचार राष्ट्र को सदा प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button