
हरपालपुर(हरदोई)। चिरंजीव अद्विक मिश्रा के शुभ अन्नप्राशन संस्कार के पावन उपलक्ष्य में मिश्रा परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ कर्मयोगी संत श्री बच्चा बाबा महाराज के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत श्री बच्चा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बालक अद्विक मिश्रा के सुखमय, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। अन्नप्राशन संस्कार भारतीय सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण संस्कार है।

इसी शुभ अवसर को यादगार बनाने और सेवा एवं परोपकार की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में विनोद मिश्रा, गिरीश चंद्र मिश्रा, शिवम मिश्रा, राहुल मिश्रा, अनुपम मिश्रा, प्रफुल्ल अवस्थी, सूरज मिश्रा, दशरथ सिंह, गौरव द्विवेदी, प्रशांत चौहान, सोशल मीडिया क्रिएटर शिवम शर्मा एवं राघवेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।









