किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराना संगठन की प्राथमिकता

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

अजान खीरी। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की बैैठक में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गर्ई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराना संगठन की प्राथमिकता हैै। 


सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गोला गोकर्णनाथ में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार फौजी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने दिनेश कुमार यादव को ब्लाक कुंभी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं अमन यादव को बिजुआ ब्लाक का प्रभारी, रामलाल राही को बिजुआ ब्लाक का मीडिया प्रभारी, संतोष सिंह यादव को बेलहा सिकटिहा गांव का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में वन्य जीवों का आतंक हैं। जो कि फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं किसान भी खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। किसानों ने जिम्मेदारों से जंगली जानवरों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराना ही संगठन की प्राथमिकता है। इस मौके पर शिवदयाल वर्मा, शिवकुमार, संतोष सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button