Every father wishes that my daughter is my self-respect, the program gave new wings to daughters
  • March 22, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन द्वारा “हर पिता का है अरमान, मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान” विषय पर भरवारी के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में एक भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के चेयरमैन व चायल क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने  बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष वैकल्पिक परीक्षा में आसपास के विभिन्न गांवों से 300 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भरवारी की वैष्णवी सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कार स्वरूप फाउंडेशन के चेयरमैन संजय गुप्ता द्वारा स्कूटी प्रदान की गयी तथा अन्य चयनित प्रतिभागियों में माही केसरवानी, रोशनी कुशवाहा, तनु शुक्ला, रोशनी, कनक भारती, अनुष्का गुप्ता, रागिनी पाल, शेजल कुशवाहा व आरती कुमारी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही छात्राओं को उनकी रैंक के आधार पर छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गयी जिसमें प्रथम 5 स्थान पर 100%, 6 से 10 तक 50% और 11 से 20 तक 25% छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटियाँ समाज की शक्ति हैं और शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

कार्यक्रम में केपीएस की डायरेक्टर सीमा पवार, प्रिंसिपल संजय कुमार श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 12 के पार्षद सूरज यादव, विजय कुमार, नेहा यादव, सुनील द्विवेदी, दीपन शुक्ला, रेनू गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *